Please wait

कोर्ट रूम में मिला 25 से 30 साल पुराने गांजे के पैकेटों में ग्रेनेड

कूचबिहार जिले में रविवार की सुबह हड़कंप मच गया। कूचबिहार के कोर्ट परिसर में रखे गांजा में पैकेट में ग्रेनेड बरामद किया गया। बाद में सेना को इसकी जानकारी दी गई।

12 Feb 2023

 कोर्ट रूम में मिला 25 से 30 साल पुराने गांजे के पैकेटों में ग्रेनेड

कूचबिहार जिले में रविवार की सुबह हड़कंप मच गया। कूचबिहार के कोर्ट परिसर में रखे गांजा में पैकेट में ग्रेनेड बरामद किया गया। बाद में सेना को इसकी जानकारी दी गई।

भारतीय सेना ने कूचबिहार के कोर्ट परिसर में हाई पावर ग्रेनेड को डिफ्यूज कर दिया। ग्रेनेड गोदाम के अंदर गांजे के एक पुराने पैकेट में था। पुलिस के संज्ञान में यह बात कुछ दिन पहले आई थी। जांच के बाद भारतीय सेना को सूचना दी गई। फिर रविवार की सुबह ग्रेनेड को डिफ्यूज किया गया।

ग्रेनेड डिफ्यूज करने के समय जोरदार धमाका हुआ, हालांकि वर्षों पुराने कोर्ट परिसर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। बता दें कि सागरदिघी चौराहा पर सबसे ज्यादा सुरक्षा कचहरी चौक से सटा एक गोदाम है।

एक पुराने पैकेट के अंदर ग्रेनेड मिला था। मामले की जानकारी पुलिस प्रशासन ने सेना विभाग को दी, लेकिन दहशत न फैले इसलिए मामले को गुप्त रखा गया था। न्यायालय परिसर में अत्यधिक सतर्कता बरती जा रही थी।

सूत्रों के मुताबिक, हैंड ग्रेनेड का निर्माण रक्षा मंत्रालय की गन एंड सेल फैक्ट्री में किया गया था। यह सवाल किया जा रहा है कि सरकारी शस्त्रागार में बने ग्रेनेड अवैध गांजे की बोरियों में भरकर बेचे जा रहे थे?

क्या ग्रेनेड की तस्करी की जा रही थी? पुलिस जांच कर रही है. मामले की जानकारी सेना को भी दे दी गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस को तीन दिन पहले कोर्ट रूम में 25 से 30 साल से पड़े गांजे के विभिन्न पैकेटों में ग्रेनेड मिला था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News